Advertisement
डिग्गी कल्याण जी यात्रा से पहले सड़क मार्ग दुरुस्त करे - दिया कुमारी

परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी यूनिट टोंक ने बताया की जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे
सड़क के पेच मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवा कर निविदा पूर्ण कर ली गई है ।जल्द ही कार्य आदेश जारी करके इसके पेचवर्क कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा । इसी प्रकार देवली केकड़ी मालपुरा सड़क तथा डिग्गी -सोहेला सड़क (सोहेला से बोराखंडी तक) गारंटी अवधि में होने के कारण इनकी मरम्मत संबंधित संवेदक से करवायी जायेगी । इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है इसे शीघ्र ही पूरा करवा दिया जाएगा।
इसी प्रकार मालपुरा से पिपणी सड़क के पेंच वर्क मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्र डिग्गी कल्याण जी में आगामी 11 अगस्त से लक्खी मेले का आयोजन प्रस्तावित है। 11 अगस्त को जयपुर से पदयात्रा के साथ ही इस मेले का शुभारंभ होगा और 15अगस्त को पदयात्रा का निशान मंदिर पर चढ़ने के साथ ही इसका समापन होगा।इस मेले एवं पदयात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


