DIG Rajendra Kumar conducted annual inspection of C Company SDRF Bharatpur.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआईजी राजेन्द्र कुमार ने किया सी कम्पनी एसडीआरएफ भरतपुर का वार्षिक निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मई 2024 3:06 PM (IST)
डीआईजी राजेन्द्र कुमार ने किया सी कम्पनी एसडीआरएफ भरतपुर का वार्षिक निरीक्षण
भरतपुर। भरतपुर में सोमवार को एसडीआरएफ राजस्थान के डीआईजी राजेन्द्र कुमार द्वारा सी कम्पनी एसडीआरएफ भरतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कम्पनी कमाण्डर नरपत सिंह ने डीआईजी की अगवानी कर स्वागत सम्मान किया। एसडीआरएफ कार्यालय पंहुचने पर जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी देकर स्वागत किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी राजेन्द्र कुमार ने कम्पनी मुख्यालय पर कम्पनी कार्यालय, स्टोर, मैस, परिवहन शाखा, और आपदा के समय काम आने वाले रेस्क्यू उपकरणो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कम्पनी कमाण्डर नरपत सिंह के नेतृत्व में कपंनी में उपस्थित 2 प्लाटून कमाण्डर 9 हैड कानिस्टेबलों, 83 कानिस्टेबलों व 14 कानिस्टेबल चालक की उपस्थित रहे। डीआईजी राजेन्द्र कुमार ने एक एक जवान से हाथ मिलाकर बात कर उनसे बात की। इस मौके पर जवानों के द्वारा उपकरण की मदद से एक ट्रक को लिफ्ट करके दिखाया। इस मौके पर डीआरजी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जवानों के द्वारा विभिन्न आपदाओं में बचाव कार्य किया जाता है। कुछ ही समय में एसडीआरएफ के जवानों के काम का महत्व बढा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement