Difficulties but good results will come from Notbandi-badal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से दिक्कतें लेकिन नतीजे अच्छे आएंगे-बादल

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 6:26 PM (IST)
नोटबंदी से दिक्कतें लेकिन नतीजे अच्छे आएंगे-बादल
गुरदासपुर। नोटबंदी के फैसले के बाद राज्य सरकार और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पद रहा है लेकिन इस के नतीजे अच्छे होंगे। यह कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का। वे यहां आज क्रिसमस डे को समर्पित समागम में हिस्सा आए थे। उन्होंने यहां क़स्बा कलानौर में एक डिग्री कॉलेज और सब तहसील दफ्तर का नींव पत्थर रखा । पंजाब राज्य सरकार की तरफ से गुरदासपुर के कलानौर में क्रिसमस डे को समर्पित समागम करवाया गया जिसमें यहाँ बड़ी संख्या में क्रिश्चियन भाईचारे के लोगो ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस समागम में पहुंचे । उन्होंने क्रिसमस की बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोटबंदी से यहाँ आम जनता को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है वहीँ राज्य सरकार को भी मुश्किलें है लेकिन इस फैसले के नतीजे अच्छे होंगे। इस के साथ ही पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की जो पार्टी अपने उम्मीदवार पहले एलान करती है उसे फ़ायदा होता है।
कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में नहीं है। उनकी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को आड़े हाथो लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा के रहने वाले है। वह पंजाब के बारे में क्या अच्छा सोचेंगे। इसके साथ ही प्रकाश सिंह बादल का पत्रकारो को कहना था की आप लोग भी पंजाबी है और आप को भी खुद सोचना चाहिए।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement