DI pipe line of action to change the foundation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआई पाइप लाइन बदलने के कार्य का हुआ शिलान्यास

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 11:46 PM (IST)
डीआई पाइप लाइन बदलने के कार्य का हुआ शिलान्यास
जयपुर। मालवीय नगर क्षेत्र में सेक्टर-2 से झालाना गांव के उच्च जलाशय तक 300 एमएम की पाइप की एसी राइजिंग लाइन को डीआई पाइप लाइन में बदलने के कार्य का शिलान्यास बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने किया। अधिशाषी अभियंता रामरतन डोई ने बताया कि मालवीय नगर के सेक्टर-2 में पम्प हाउस से झालाना गांव तक वर्तमान में 300 एमएम व्यास की लगभग 1500 मीटर एसी प्रेशर पाइप लाइन डली हुई थी, जो काफी पुरानी होने के कारण जगह-जगह से जीर्ण-षीर्ण हो चुकी है। इसके प्रतिदिन एक लाख लीटर प्रतिदिन जल लीकेज में निकल जाता है और दूषित जल की भी आशंका बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जलदाय विभाग ने पुरानी एसी पाइप लाइन को बदलकर डीआई पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए 92.56 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। इसके अन्तर्गत लगभग 1500 मीटर डीआई पाइप लाइन डालकर लगभग एक लाख लीटर जल प्रतिदिन की बचत सम्भव हो सकेगी। इससे पुरानी पाइप लाइन टूटने के चलते पेयजल व्यवस्था भी बाधित नहीं होगी तथा नियमित पेयजल व्यवस्था भी सुचारू बनी रह सकेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement