Dhillon MLA visited the civil hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ढिल्लों ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 5:59 PM (IST)
विधायक ढिल्लों ने किया सिविल अस्पताल का दौरा
बरनाला। कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने आज सिविल अस्पताल बरनाला का दौरा किया और डेंगू से पीडिम मरीजों का हालचाल पूछा । विधायक ढिल्लों ने सिविल अस्पताल के आधिकारियों और डाक्टरों के साथ बातचीत की और मरीजो को आने वाली हर मुशकिल का पहल के अधार पर हल्ल करने के लिए कहा। इस उपरांत उन्होने कहा कि अभी भी सरकारी अस्पताल में बुनियादी सहूलतों की कमी है। स्टाफ,दवाएं और यहां तककि अल्ट्रा साउंड साउंड और स्कैन सैैंटर भी नही चल रहे। ढिल्लों ने कहा कि विगत दस सालों से सरकार की अनदेखी का शिकार हुए उक्त सिविल अस्पताल की सार लेने वाला कोई नहीं। मेरे तरफ से विधान सभा में बार-बार मुद्दा उठाने पर भी सरकार के कान पर जूँ नहीं सरकी। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस अस्पताल का पहल के आधार पर सुधार किया जाएगा और जिला स्तर पर एक बढिया 250 बैडो का अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर जैसे पी.जी.आई चण्डीगढ़ और लुधियाना के अस्पतालों में न जाना पड़े। इस मौके जिला कांग्रेस प्रधान मक्खन शर्मा,ब्लाक प्रधान भुपिंदर झलूर.नरिंदर साहौरिया,पवन,राजपाल शर्मा,सोनी,नोनी जिंदल,हरदेव बाजवा, मुनीश काका,राकेश भोला,गुरदर्शन सिद्धू और हरविंदर चहल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement