उदयपुर। धन्वन्तरी दिवस के अवसर तेरापंथ भवन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया गया। सरकार द्वारा धन्वन्तरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने के बाद पहली बार इसे मनाया गया। इस मौके पर आयुर्वेद पद्धति से रोगों का निदान करने वाले आयुर्वेदाचार्यों और आयुर्वेद शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा की आम लोगों में आयुर्वेद को लेकर फैली जागरूकता के कारन ही धन्वन्तरी को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में घोषित किया गया है । आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को फिर से प्रचार प्रसार में लाये और इस पद्धति का उपयोग कर रोगों से दूर रहे। कटारिया ने कहा की आयुर्वेद का जीवन के हर पल में प्रवेश होना चाइये, और दिनचर्या में भी आयुर्वेद के नुस्खों को अपनाकर सदैव निरोगी बने। कार्यक्रम के दौरान महंत सुरेश गिरी महाराज ने धन्वन्तरी पर्व की जानकारी देते हुए बताया की समुन्द्र मंथन में अमृत कलश को धन्वन्तरी द्वारा ही धारण किया गया था, और तभी आयुर्वेद की यह पद्धति सबसे ज्यादा कारगर और प्रभावी है।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ेंयह भी पढ़े :दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में पाक, LoC पर बुलाए कमांडो