Advertisement
ढगवार मिल्क प्लांट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करेगा : चंद्र कुमार

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने, ग्रामीण युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। सरकार गाय के दूध को 50 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध को 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद रही है। प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची हल्दी 90 रुपये तथा जौ 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है।
उन्होेंने कहा कि अपनी एक और चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए सरकार ने पशु पालकों से गोबर की खाद 300 रुपये प्रति क्वंटल की दर से खरीदना शुरू कर दिया है। बागवानों की खुशहाली के लिए भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


