Devotional juice rained in Prembhaya temple on couple birth anniversary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युगल जयंती पर प्रेमभाया मन्दिर में बरसा भक्ति रस

khaskhabar.com: रविवार, 05 मई 2024 5:26 PM (IST)
युगल जयंती पर प्रेमभाया मन्दिर में बरसा भक्ति रस
जयपुर। प्रेमभाया महोत्सव के संस्थापक, ढूंढ़ाड़ी भाषा के भक्त कवि और आयुर्वेदाचार्य युगल किशोर शास्त्री (आयुर्वेदाचार्य) की 108 वीं जयंती भक्ति संगीत समारोह के साथ प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा टोंक रोड शिवदासपुरा-चंदलाई स्थित मंदिर प्रेमभाया सरकार हरियुगल विहार में मनाई गई। इस अवसर पर‌ प्रेमभाया सरकार के फूल बंगले की झांकी सजाई गई। भक्ति संगीत में दीपक शर्मा ने सांवरिया पार लगाज्यो, म्हाने भूल बिसर मत जाज्यो .... लोकेश सैनी ने आओ, आओ जी कन्हैंया गुण गावां छां,मन-मन्दिर मांही बुलावा छां ..... जैसे भजनों ने माहौल भक्तिमय बन गया। राघव‌ खण्डेलवाल ने हे कृष्ण कब तुम कृपा करोंगे गरीब बालक बुला रहे हैं, लगी है आशा पधारने की, खुशी में आंसु लुटा रहे हैं... के साथ‌ हरि मोहन गोयल, पुनीत खण्डेलवाल, बनवारी सैनी, अभिषेक साहू सहित अन्य भक्तों ने भक्त युगल की रचनाओं से भक्ति रस बरसाया।
इस अवसर‌ पर‌ मंदिर परिसर को विशेष पताकाओं और रोशनी कर सजाया गया। हरियुगल विहार के अलावा जयलाल मुंशी का रास्ता स्थित युगल कुटीर में भी युगल जयंती के उपलक्ष में विशेष पूजा अर्चना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement