Advertisement
केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु प्रशासन की टोकन व्यवस्था से खुश

छत्तीसगढ़ के रायपुर से आईं डॉ. दीपिका ने कहा कि टोकन व्यवस्था से बहुत आसानी हो गई है। इसमें टाइम स्लॉट है, इसलिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। इससे लोगों को बहुत सुविधा हो रही है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यहां बहुत अच्छी सुविधा है। बाबा के दर्शन के लिए टोकन मिल रहा है। समय पर दर्शन हो रहे हैं।
गाजियाबाद के एक श्रद्धालु ने कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन की व्यवस्था बहुत अच्छी है। लाइन से बाबा के बहुत अच्छे दर्शन हो रहे हैं। राज्य सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलने के बाद पहले ही दिन (शुक्रवार को) दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन रिकॉर्ड 30,154 तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


