Advertisement
पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में गुरुवार रात पहुंचने के बाद इनके कार्यक्रम में सूरजकुंड, गुप्तारघाट के उपरांत दोपहर में श्री रामलला का दर्शन तय था। इस टोली के स्थानीय प्रतिनिधि उमेश जीलानी ने बताया कि पड़ोसी देश के श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के साथ नाचते -झूमते जयकारा लगाते रामलला के दरबार पहुंचे और शीश नवाया। हनुमान गढ़ी में दर्शन के बाद सभी ने सरयू आरती में हिस्सा लिया। इन तीर्थ यात्रियों के कार्यक्रम में अमृतसर, अमरावती शादानी दरबार छत्तीसगढ़, प्रयागराज, हरिद्वार आदि भी शामिल हैं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि हम भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं कि हमें अयोध्या आने का मौका मिला।
अयोध्या पहुंचे पाक श्रद्धालुओं का सिंधी समाज ने स्वागत किया। विहिप नेता गजेंद्र सिंह के निर्देशन में सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए गए। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


