Devlopment work glance will see at international podium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी विकास कार्यों की झलक

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 4:10 PM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी विकास कार्यों की झलक
करनाल। प्रदेश में विकास और प्रगति का हर कदम जनसेवा के शिखर की ओर अग्रसर है। विकास की द़ृष्टि से हरियाणा प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी आगे निकल गया है। आने वाले समय में हरियाणा के विकास कार्यो की झलक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अनुकरणीय बनकर उभरेगी। यह बात मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान करते हुए कहीं। ओएसडी ने लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित हैं। इन योजनाओं का प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। यही नहीं अधिकांश योजनाओं का क्रियान्वन भी ऑनलाईन किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है और पारदर्शिता आई है। सरकार के इन सफलतम प्रयासों से प्रदेश की जनता भी संतुष्ट नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवीं एक और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और इस दिशा में सफलता भी मिल रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement