Devlopment in rural area with participation of people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों की सहभागिता से ही होगा ग्रामीण विकास

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 5:15 PM (IST)
लोगों की सहभागिता से ही होगा ग्रामीण विकास
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती नवराज संधु ने कहा है कि गांव के विकास में लोगोंं की सहभागीता बेहद जरूरी है। ग्रामीण गांव के विकास की परियोजनाओं को स्वयं बनाए और उन्हें क्रियान्वित करें। संधु शनिवार को भट्टूकलां खंड के गांव ढांड में ग्राम सचिवालय के शुभारंभ करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। संधु ने कहा कि ग्रामीण खुले में शौचमुक्त होने के बाद स्वच्छता के अगले कदम की ओर आगे बढें़ और गांव में कचरा प्रबंधन के लिए काम करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव ढांड में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक करें और प्रस्ताव बनाकर इसको क्रियान्वित करवाएं। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement