Devendra Kumar Bishnoi assumed charge as Deputy Inspector General of Rajasthan Police Training Centre.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने संभाला राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के उपमहानिरीक्षक का पदभार

khaskhabar.com: बुधवार, 25 मार्च 2026 4:36 PM (IST)
देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने संभाला राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के उपमहानिरीक्षक का पदभार
खास खबर। जोधपुर राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (IPS) ने बुधवार 26 मार्च को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के उपमहानिरीक्षक के रूप में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। बिश्नोई इससे पूर्व कोटपुतली-बहरोड़ के जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनके उत्कृष्ट कार्य अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपने सेवा काल के दौरान वे जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी मुख्यालय, अजमेर, झुंझुनूं और गंगापुर सिटी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहकर अपनी कार्यकुशलता साबित कर चुके हैं।
प्रशिक्षण और आधुनिकता पर रहेगा जोरः
पदभार ग्रहण करने के पश्चात बिश्नोई ने प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी ताकि फील्ड में जाने वाले पुलिसकर्मी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement