Development of funerals in 17 districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

17 जिलों में अन्त्येष्टि स्थलों का होगा विकास

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जुलाई 2018 7:23 PM (IST)
17 जिलों में अन्त्येष्टि स्थलों का होगा विकास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 16.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में नगर विकास विभाग की ओर से 17 जनपदों के नगर आयुक्त-अधिशासी अधिकारी को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। इस संबंध में नगर विकास विभाग द्वारा संबंधित जनपदों के नगर आयुक्त-अधिशासी अधिकारी को भेजे गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि जिलाधिकारी की स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ कराया जाए। कार्य प्रारम्भ कराने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि भूमि निर्विवादित है। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थलों का विकास योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत, बहसूमा (मेरठ), नगर निगम, झांसी, नगर पालिका परिषद, हल्दौर (बिजनौर), नगर पंचायत, झालू (बिजनौर), नगर पालिका परिषद, महराजगंज (महराजगंज), नगर पालिका परिषद, चुनार (मिर्जापुर), नगर पालिका परिषद, जहांगीराबाद (बुलन्दशहर), नगर पंचायत, अमीनगरसराय (बागपत), नगर पंचायत, कदौरा (जालौन), नगर पालिका परिषद, जहांगीराबाद (बुलन्दशहर), नगर पंचायत, डलमऊ (रायबरेली), नगर पंचायत, भरगैन (कासगंज), नगर पंचायत, जटटारी, (अलीगढ़), नगर पंचायत, जलाली, (अलीगढ़), नगर पंचायत, कटेरा, (झांसी), नगर पंचायत, ज्योतिखुडिया, (मैनपुरी), नगर पंचायत, मनियर, (बलिया), नगर पंचायत, रिसिया, (बहराइच), नगर पंचायत, मण्डावर, (बिजनौर), नगर पालिका परिषद, बांसी, (सिद्धार्थनगर), नगर पंचायत डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर) को द्वितीय एवं अन्तिम किस्त के रूप में कुल 16 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement