Development is continuously happening in Behror area: BJP leader Mohit Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ क्षेत्र में निरंतर हो रहा है विकास : भाजपा नेता मोहित यादव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025 9:13 PM (IST)
बहरोड़ क्षेत्र में निरंतर हो रहा है विकास : भाजपा नेता मोहित यादव
बहरोड़। भाजपा नेता मोहित यादव ने आज धर्मचंद गांधी जैन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहरोड़ में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत पार्किंग क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज प्रशासन, छात्रों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है, जिससे छात्र-छात्राओं को एक बेहतर वातावरण मिल सके। इसके साथ ही, युवा नेता मोहित यादव ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स को उनके अनुकरणीय कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन में रहने , सेवाभाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त भाजपा नेता मोहित यादव ने भगवाडी खुर्द गांव में पेयजल समस्या के समाधान हेतु विधायक कोष से एक बड़े बोरवेल की घोषणा होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बाद ग्रामीणों के उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोरवेल होने से गांव में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। युवा नेता मोहित यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता करवाना जनप्रतिनिधि व सरकार की प्राथमिकता है इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। लगातार गिरते जल स्तर से विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या बढ़ रही है हरियाणा बोर्डर से लगते गांव भगवाड़ी खुर्द में पानी की समस्या रही है गांव में नए बोरवेल होने से स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इसके बाद युवा नेता मोहित यादव बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित श्रीराम नंनोडी धाम में आयोजित चैत्र नवरात्रि वार्षिक मेला महोत्सव में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और उपस्थित भक्तजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सभ्यता व संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं इसके साथ ही समाज में भाईचारे एकता और सद्भावना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर उनके साथ जिला पार्षद रामनरेश यादव , बहरोड़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत यादव , बर्डोद मंडल अध्यक्ष राधे श्याम , राजेश फोजी ,जिला उपाध्यक्ष राव कमल यादव , सुभाष यादव , अनिल बोहरा साहित बड़ी संख्या में विधान सभा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement