descended hundreds of students in the run for unity -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रन फाॅर यूनिटी में उमड़े सैंकड़ों छात्र

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 2:15 PM (IST)
रन फाॅर यूनिटी में उमड़े सैंकड़ों छात्र
सोनीपत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर सोनीपत में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सैंकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय संकल्प दिवस के मौके पर हुई रन फाॅर यूनिटी के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने भी अधिकारियों, खिलाड़ियों और छात्रों के संग दौड़ लगाई। उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान की ताकत अनेकता में एकता ही है। जिसे बनाए रखने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। लघु सचिवालय से शुरू हुई रन फाॅर यूनिटी का गोहाना रोड, सुभाष स्टेडियम, ककरोई रोड, गीता भवन चैक और ईदगाह होते हुए वापस लघु सचिवालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर नगराधीश सुरेंद्र सिंह दून, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएसपी आर्यन चैधरी, जिला खेल अधिकारी प्रेम हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, बंैडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल, कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा और अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी तथा खिलाड़ी और छात्र मौजूद थे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement