Deputy manager suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरस डेयरी के डिप्टी मैनेजर ने फंदा लगाया

khaskhabar.com: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 9:38 PM (IST)
सरस डेयरी के डिप्टी मैनेजर ने फंदा लगाया
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार देर रात को सरस डेयरी के डिप्टी मैनेजर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। तीन माह तक उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज भी चला है। डिप्टी मैनेजर की पत्नी की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी और उसकी बेटा व बेटी बाहर रहते है। जिन्हे सूचना कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पटेल मार्ग निवासी 59 वर्षीय अजय भाटिया ने अपने कमरे में प्लास्टिक रस्सी से फांसी का फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो किराएदार ने जाकर देखा तो अंदर से बंद मिला। इस पर खिडकी से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अजय भाटिया अकेले ही मकान में रहते थे और ऊपरी मंजिल पर एक किराएदार रहता है। संजय भाटिया का अप्रेल में रिटायरमेंट था। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement