Deputy commissioner suddenly inspect the stadium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपायुक्त ने किया सुभाष स्टेडियम का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 3:00 PM (IST)
उपायुक्त ने किया सुभाष स्टेडियम का निरीक्षण
सोनीपत। उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने मंगलवार को सुभाष स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति चेक की और खेल सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कुश्ती हॉल व शूटिंग रेंज के निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सुभाष स्टेडियम में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनको जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी खेल प्रशिक्षकों को भी निर्देश दिए कि यहां खिलाडिय़ों को सभी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि स्टेडियम से बेहतरीन खिलाड़ी निकल सकें। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के ईओ रोहताश बिश्नोई, एसई ठाकुर लाल शर्मा भी मौजूद थे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement