Department strict, will get punnish if found at phone when driving-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभाग सख्त, ड्राईविंग करते हुए फोन पर बात की तो मिलेगी यह सजा...

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 10:16 AM (IST)
विभाग सख्त, ड्राईविंग करते हुए फोन पर बात की तो मिलेगी यह सजा...
हिसार। रोडवेज की बस चलाते समय यदि कोई चालक फोन पर बात करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ पुलिस चालान के अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। रोडवेज प्रशासन चालकों द्वारा बस चलाते वक्त फोन करने या सुनने की लापरवाही पर पूरी तरह सख्त होता दिख रहा है। रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि यदि रोडवेज बस चालक फोन पर बात करने की बार-बार शिकायत आई तो उसका तीन महीने के लिए लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। विभाग ऐसे चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल सकता है। रोडवेज के यातायात प्रबंधक ने कहा कि रोडवेज की बस में 50 यात्री सफर कर रहे हैं और बस चालक द्वारा फोन करने या सुनने पर किसी तरह की कोई अनहोनी होती है तो उसका खामियाजा अनेक परिवारों को भुगतना पड़ता है।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement