Department of Transportation will soon recruit stuck - Panwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवहन विभाग में जल्द होंगी 30 साल से अटकी भर्तियां - पंवार

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 5:36 PM (IST)
परिवहन विभाग में जल्द होंगी 30 साल से अटकी भर्तियां - पंवार
भिवानी। प्रदेश में पिछले 30 सालों से पेंडिंग पड़ी भर्तियां जल्द शुरू हो जाएंगी। साथ ही 31 मार्च से पहले परिवहन बेड़े में छह सौ नई बसें भी शामिल कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि चालक व परमिट सरकारी और निजी बसें चलाने की योजना फेल नहीं हुई है। बल्कि अब इसे नए सिरे से लागू किया जाएगा। ये कहना है परिवहन और आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार का। जो 5 फरवरी को पानीपत में मनाई जाने वाली गुरु रविदास की 640वीं जयंती समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के बाद प्रदेश में पहली बार गुरु रविदास, बी आर अंबेडकर, महर्षि बाल्मीकि और अन्य महान विभुतियों की जयंती मनाई जा रही है। जिसके लिए वर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर बधाई के पात्र हैं। पंवार ने पिछले तीस सालों से परिवहन विभाग में भर्ती नहीं होने को लेकर कहा कि इसे लेकर सीएम से अनुमति ले ली है और जल्द ही 15 सौ चालक और 930 परिचालकों की भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने हाल ही रेगुलर हुए 8200 चालक-परिचालकों की ओर से बार-बार सातवें वेतन आयोग में उनका सात माह का एलटीसी काटने पर धरने के सवाल पर कहा कि फिलहाल रेगुलर हुए चालक-परिचालकों को एलपीसी दिया जा रहा था। जिसे रेवेन्यू कर एलटीसी देने पर विचार चल रहा है।

[@ नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement