Dengue and chikungunya take 3 lives in MP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमपी में डेंगू-चिकनगुनिया से अब तक 3 मौतें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 5:31 PM (IST)
एमपी में डेंगू-चिकनगुनिया से अब तक 3 मौतें
आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रदेश में डेंगू के एक अप्रैल से 21 सितम्बर तक 586 प्रकरण मिले हैं। इनमें से 60 मरीज उपचार जारी है। बुधवार को सर्वाधिक 21 मरीज ग्वालियर जिले में मिले, जिसके चलते जिले में युद्ध-स्तर पर लार्वा सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग की 40 टीम शहरी क्षेत्र एवं 50 ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रही है। नगर निगम ग्वालियर की भी 60 टीम लार्वा सर्वे कार्य में जुटी हैं। डेंगू का दोबारा लार्वा पाए जाने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। प्रदेश में चिकनगुनिया के अप्रैल से 21 सितम्बर तक कुल 66 मरीज मिले हैं। इनमें से सात का इलाज चल रहा है। चिकनगुनिया से अब तक एक रोगी की मंडला में मृत्यु हुई है। डेंगू से रायसेन एवं भोपाल में एक-एक मृत्यु हुई है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement