भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं इन दोनों बीमारियों से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। यह जानकारी संक्रामक बीमरियों के प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा बैठक में दी गई। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने गुरुवार को प्रदेश में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि रोगों की समीक्षा बैठक की। प्रमुख सचिव रोज सुबह 10 बजे स्थिति की समीक्षा कर जिलों को निर्देश देगी। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. पल्लवी जैन गोविल, संचालक डॉ. के.एल. साहू और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।