गुडग़ांव। डेंगू और चिकनगुनिया के मामलो में गुडग़ांव में कमी आई है, जिससे अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इसी के चलते सिविल अस्पताल में अब छुट्टी वाले दिन और रात में खुलने वाले ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो मीडिया और विभाग के जागरूकता अभियान के बाद मरीजों में जागरुकता आने पर यह कमी आई है।
गुडग़ांव अस्पताल में हर दिन डेंगू और चिकनगुनिया के सैकड़ों मरीज आते थे, लेकिन विभाग की तरफ से इस बार लगातार जागरुकता अभियान के चलते मरीजों की संख्या सैकड़ों तक नहीं पहुंच पाई। अब मौैसम में बदलाव के साथ ही बुखार के मरीजों में कमी आई है।
गुडग़ांव की सीएमओ पुष्पा बिश्नोई की मानें तो इस बार पिछले सालों के मुकाबले डेंगू और चिकनगुनिया पर विभाग ने काफी कंट्रोल किया है। इसके लिए सीएचसी और पीएचसी के अलावा सिविल अस्पताल में छुट्टी वाले दिन के साथ रात में भी ओपीडी खोली गई थी।