जनपद के हैलट, उर्सला, केपीएम के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में लगभग दो हजार से ज्यादा मरीज भर्ती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस गंभीर वायरस की चपेट में आ जाने से 12 लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन डेंगू और चिकनगुनिया का वायरस ज्यो का त्यो है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस से निपटने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन उससे रोक नहीं पा रही है। मामले को लेकर जब सीएमओ आरपी यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण व ऐसे इलाको में लगी हुई है जहां डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज ज्यादा है। उनका प्रथामिक उपचार करते हुए दवा बाटी जा रही है।