मुंबई। नोटबंदी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
पुराने नोट बदलने के लिए लोगों को रोज घंटो लाइन में लगना पड रहा है।
सरकार की नोटबंदी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस 22 नवंबर से एक नई मुहिम शुरू
करने जा रही है। भाजपा की चाय पर चर्चा की तर्ज पर कांग्रेस ने अपनी इस
मुहिम का नाम रखा है नोट पर चर्चा। इस मुहिम के तहत कांग्रेस बैंक और एटीएम
के बाहर कतारों में खडे लोगों के साथ खुली चर्चा करेगी।
मुंबई
कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने गुरूवार को एक
संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी योजना
नोटबंदी के बारे में लोगों से संवाद स्थापित करने और उन्हें पीएम नरेंद्र
मोदी के इस फैसले की असलियत बताना है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अगले
चरण में कांग्रेस इसी मुद्दे पर एक बड़ा जनमोर्चा भी निकालेगी।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर