Democracy fighter honor ceremony today on the anniversary of Emergency in Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 8:58 PM (IST)
दौसा में आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह
दौसा। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय माने जाने वाले आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार, 25 जून को लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रात: 11:00 बजे रावत पैलेस में होगा। कार्यक्रम के सह-संयोजक परमानन्द शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला करेंगी। समारोह में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आपातकाल के उस दौर के अनुभवों व लोकतंत्र की महत्ता पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement