Demanded the appointment of lecturers selected school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चयनित स्कूल व्याख्याताओं ने नियुक्ति की मांग की

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 8:04 PM (IST)
चयनित स्कूल व्याख्याताओं ने नियुक्ति की मांग की
बाडमेर। स्कूल व्याख्याता परीक्षा 2015 का परिणाम आए हुए तीन माह से ज्यादा हो गये है , तथा भर्ती वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन है । मुख्यमंत्री, राज्यापाल एवं मंत्री के नाम जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन देकर विचाराधीन मामले में मजबूती से पैरवी कर समस्याओं का जल्द निस्तारण करवायें एवं रूकी हुई कांउसलिंग करवाकर पदस्थापन की मांग की। इस भर्ती में 8 विषयों में नियुक्ति दी जा चुकी है एवं 11 विषयों में नियुक्ति प्रक्रिया रूकी हुई है। चयनित व्याख्याताओं ने उक्त भर्ती प्रक्रिया का अधिक समय से लम्बित रहना षिक्षा विभाग विद्यार्थीयों के भविष्य एवं चयनित अभ्यार्थीयों की राजकीय सेवा में आने की उम्मीदों पर कुठाराघात होगा। चयनित व्याख्याताओं ने जल्द स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2015 में शेष व्याख्याताओं को जल्द नियुक्ति की मांग की। इस दौरान श्रवण पारीक, डूगरसिंह, पुरचंद चौधरी, सुमेरसिंह, रामलाल, गुसाईराम, थानाराम, हरिराम, हरचन्द्र सिंह, जितेन्द्र गोयल, खंगाराराम सहित कई चयनित व्याख्याता उपस्थित रहे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement