Advertisement
बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र में मस्जिदों-मदरसों पर कार्रवाई रोकने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

ज्ञापन में सवाल उठाया गया है कि यदि मस्जिदों और मदरसों से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा है तो संबंधित समुदाय को विश्वास में लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही कहा गया है कि बिना संवाद के धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है।
ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सभी नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपने धार्मिक संस्थानों के संचालन और संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। ज्ञापन के अनुसार, इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं।
अंत में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि बॉर्डर क्षेत्र में मस्जिदों और मदरसों के विरुद्ध चल रही कथित कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा संविधान की भावना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


