Demand for the death penalty for rape accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जुलाई 2026 6:05 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
जयपुर । ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक व राज्य अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में स्वर्ण पथ मानसरोवर में विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च किया गया । इस कार्यक्रम में अमृता भारतीय एडवोकेट शीला हरवानी मनु शर्मा जिनेश जैन प्रवीण जैन आशु गुर्जर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति विनीता शर्मा दुर्गा वाहिनी संयोजिका अवनी शर्मा दिनेश मेहता संजय शर्मा संतोष विरवाल प्रभु लाल बेरवा उपस्थित रहे । ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा ने दोषियों को फांसी देने की मांग की व राज्य अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनयकांत सक्सेना ने बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement