Demand for arrest of accused of attack on Gau Mata-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौ माता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जुलाई 2025 7:32 PM (IST)
गौ माता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
टोंक। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने टोंक मुख्यालय के वार्ड नंबर 11, बाबरों के चौक मोहल्ले में गौ माता पर धारदार हथियार से हमले की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। यह घटना गत रात्रि हुई थी। भाजपा नेताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी विकास सांगवान ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पांडे, सहप्रभारी शम्भू शर्मा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, सोशल मीडिया सहप्रभारी बलवंत मराठा, शुभम सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement