Advertisement
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद, इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

दिल्ली मेट्रो द्वारा आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित 11 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं:
जनपथ
पटेल चौक
केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
राजीव चौक (Rajiv Chowk)
सेवा तीर्थ (Sewa Teerth)
मंडी हाउस (Mandi House)
लोक कल्याण मार्ग
आईएनए (INA)
चावड़ी बाजार
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
नई दिल्ली (New Delhi)
इंटरचेंज स्टेशन खुले रहेंगे, यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश
हालांकि गेट बंद होने से इन स्टेशनों से बाहर निकलने या अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन मेट्रो नेटवर्क की कनेक्टिविटी प्रभावित न हो इसके लिए इंटरचेंज की सुविधा बरकरार रखी गई है।
दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया:
"यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर लाइन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी।"
जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली के आसपास सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच मेट्रो प्रशासन ने आम यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


