गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर ओल्ड टोल प्लाजा के पास से दो गाड़ियों में 15 लाख 33 हजार रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने नोटों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों में कुछ लोग ब्लैक मनी को सफेद करने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर ब्लैक मनी के खेल को पर्दाफाश दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए नोट में 2000 के नए नोट भी शामिर है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी मालिक करंसी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।