Delhi CM Arvind Kejriwal said, We have also started taking the help of Police Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरविंद केजरीवाल बोले, कोरोना से तीन कदम आगे रहेंगे, तभी हम इसको हरा पाएंगे, दिए 5T प्लान

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अप्रैल 2020 2:31 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल बोले, कोरोना से तीन कदम आगे रहेंगे, तभी हम इसको हरा पाएंगे, दिए 5T प्लान
3.ट्रीटमेंट:- केजरीवाल ने बताया कि अभी तक दिल्ली में कोरोना के कुल 525 केस आए हैं, हमने अभी तक दिल्ली में करीब 3 हजार बेड की क्षमता तैयार है। एलएनजेपी, जीबी पंत, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को कोरोना हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही करीब 400 बेड प्राइवेट हॉस्पिटल में आरक्षित किए गए हैं। कोरोना के जैसे-जैसे केस बढ़ते जाएंगे, हम और भी हॉस्पिटल को कोरोना हॉस्पिटल में तब्दील कर देंगे। इसके साथ ही होटल और धर्मशाला भी टेकओवर किया जाएगा। 4. टीम वर्क:- सीएम केजरीवाल ने बताया कि कोरोना को अकेले ठीक नहीं किया जा सकता है। आज सारी सरकारें एक टीम की तरह काम कर रही हैं। सभी राज्य सरकारों को मिलकर भी काम करना चाहिए। सभी सरकारों और विभागों को एकजुट होकर एक टीम की तरह काम करना होगा।
5. ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग:-अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सभी चीजों को ट्रैक करना सबसे जरूरी है। सभी प्लान को ट्रैक करने की जिम्मेदारी मेरी है, अगर हम कोरोना से तीन कदम आगे रहेंगे, तभी हम इसको हरा पाएंगे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement