Advertisement
अरविंद केजरीवाल बोले, कोरोना से तीन कदम आगे रहेंगे, तभी हम इसको हरा पाएंगे, दिए 5T प्लान

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हम बड़े लेवल पर टेस्टिंग करेंगे। साउथ कोरिया की तरह हम टेस्टिंग करने जा रहे हैं। पहले टेस्टिंग किट की समस्या थी, अब सुधरी है। हमने 50 हजार लोगों के टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर किया है, एक लाख लोगों के रैपिड टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर कर दिया है। शुक्रवार से रैपिड टेस्ट किट आने लगेगा, कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया में रैपिड टेस्ट किया जाएगा।
2. ट्रेसिंग:-केजरीवाल ने बताया कि हम कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रहे हैं। सभी लोगों को सेल्फ क्वारनटीन के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की मदद से हम ऐसे लोगों को ट्रेस करेंगे, जो होम क्वारनटीन हैं। पुलिस को हमने अब तक 27202 लोगों के फोन नंबर दिए हैं, उनका जीपीएस लोकेशन चेक किया जाता है। इसके साथ ही मरकज से निकलने वाले 2000 लोगों के फोन नंबर भी पुलिस को दिए जाएंगे। उनके लोकेशन के आधार पर इलाकों को सील किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



