Delhi air quality remains severe, winds slightly decrease pollution levels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में छाई आंशिक बदली, वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 16 जून 2018 10:34 AM (IST)
दिल्ली में छाई आंशिक बदली, वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर स्थिति में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘हल्की गरज, बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।’’ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 43 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement