delegation of the US Parliament will meet with the Dalai Lama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी संसद का प्रतिनिधिमंडल दलाईलामा से मिलेगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 4:32 PM (IST)
अमेरिकी संसद का प्रतिनिधिमंडल दलाईलामा से मिलेगा
धर्मशाला| अमेरिकी संसद (कांग्रेस) का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचा। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल आठों सदस्य तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेता नैंसी पेलोसी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में जिम सेनसेनब्रेनर, इलियॉट एंजेल, जिम मैकगॉवर्न, बेट्टी मैक्कुलम, जूडी चू, जॉइस बिटी तथा प्रमिला जयपाल शामिल हैं। प्रतिनिधि सभा की पूर्व अध्यक्ष पेलोसी लंबे समय से तिब्बत की समर्थक रही हैं और अंतिम बार साल 2008 में धर्मशाला आई थीं। सांसद जयपाल प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगवानी यहां केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (सीटीए) के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सचिव सोनम दागपो तथा सूचना सचिव धारदोन शियरलिंग ने की।
प्रतिनिधिमंडल सीटीए के अध्यक्ष तथा निर्वासित प्रधानमंत्री लोबसांग सांगय से भी मुलाकात करेगा। तिब्बत की निर्वासित सरकार को किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है।
एक दिन पहले प्रतिनिधिमंडल ने काठमांडू में एक तिब्बती बस्ती का दौरा किया था।
सन् 1959 में चीन से भागने के बाद से ही दलाईलामा भारत में रह रहे हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement