Advertisement
महापंचायत में फैसला, दलित प्रेरणा स्थल से फिर शुरू होगा आंदोलन, जेल से छूटे सभी किसान

जानकारी के मुताबिक कुल 123 किसानों को दलित प्रेरणा स्थल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें रिहा कर दिया गया। इनमें किसानों ने मुख्य नेता पवन खटाना, सुखबीर खलीफा, सुनील फौजी, रूपेश वर्मा, विकास जतन और बॉबी नागर समेत अन्य नेता जेल से निकलने के बाद महापंचायत स्थल पर पहुंचने लगे। इनके समर्थकों और किसानों ने इन्हें कंधे पर उठा लिया और मंच तक ले गए।
मंच पर पहुंचने के बाद इन किसानों ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जगह से इनका आंदोलन शुरू हुआ था एक बार फिर वहीं से इनका आंदोलन शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि दलित प्रेरणा स्थल से ही अपना आंदोलन फिर शुरू करेंगे। हालांकि, इस महापंचायत में राकेश टिकैत नहीं पहुंच पाए क्योंकि उन्हें टप्पल में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दलित प्रेरणा स्थल से पुलिस ने जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल भेज दिया था। उसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्हें मंगलवार देर रात को उनके घर सकुशल भिजवाया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


