मंडी। पंडोह ब्यास नदी के पास पंडोह डैम के पास आज दोपहर बाद कुछ लोगों द्वारा पीवीटी टनल नजदीक पुलिस गार्द क्वाटर के पास ढांक के बीच फंसे व्यक्ति को देखा तो पंडोह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच रस्सों के सहारे मृत व्यक्ति को ढांक से नीचे उतारा। मृतक की पहचान सुभाष (45) पुत्र लुहारू राम गांव सरांडा तह सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। मृत व्यक्ति की पहचान परिवार वालों ने बताया कि रविवार को सुबह घर से बाजार को आया था । रात को घर ना पहुंचने पर परिवार के सदस्य तलाश कर रहे थे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।