Death of a person from Current-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट से एक व्यक्ति की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 12 नवम्बर 2017 7:03 PM (IST)
करंट से एक व्यक्ति की मौत
करौली। हिंडौन सिटी की नई अनाज मंडी के यार्ड में आज सुबह एक मजदूर की बिजली के करंट में चपेट मैं आने से मौके पर ही मौत हो गई घटना के तुरंत बाद आस-पास मौजूद लोग वारदात स्थल की ओर पहुंचे और घटना को लेकर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कोतवाली से ASI कुमार सिंह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे ।और शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में शव को लेकर पहुंचे ।जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया । चिकित्सकों की हड़ताल के कारण अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर नमो नारायण मीणा ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। एएसआई ने बताया कि मृतक रमेश पुत्र धर्मसिंह गुर्जर पटेल नगर हिण्डौनसिटी निवासी है।मृतक मजदूरी का कार्य करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement