death anniversary of Raj Narain in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजनारायण की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 11:44 AM (IST)
राजनारायण की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित
कानपुर। सपा कार्यालय में नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट्स सोमेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में शर्मा ने बताया कि राजनारायण ने गरीबों, मजलूमों, शोषित, पीड़ितों, दलितों के उद्धार के लिये अपना जीवन संघर्ष में लगा दिया। अपने व्यक्तित्व के चलते ही उन्होंने इन्द्रा गांधी को चुनाव हराया। नगर सचिव मिंटू यादव ने बताया कि लोकबंधु राजनारायण जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सरोकार में ही लगा दिया। वे ऐसे विरले नेता थे जिन्होंने अपने हितों को ताक पर रखकर राजनीति और अपने साथियों को आगे रखा। कार्यक्रम में के.के. शुक्ल, प्यारे लाल गुप्ता, अनिल सोनकर, नसीम रजा, धनराज गांधी, लालता प्रशाद द्विवेदी, कीर्ति अग्निहोत्री, सरला शुक्ल, शशि शर्मा, उदय द्विवेदी, विकास मिश्रा, जमलुदिन जुनैदी, अमरजीत यादव, मोनू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement