Dead body at bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शव मिलने से शहर में फैली सनसनी

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 1:17 PM (IST)
शव मिलने से शहर में फैली सनसनी
बून्दी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सूरज की छतरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गई । कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रात को ही जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया । इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की तलाश करके उन्हें मामले की सूचना दी । परिजनों ने प्रथम दृष्टया तौर पर पप्पू भील की हत्या होना बताया है । परिजनों के अनुसार मृतक कृषि कार्य करता था और उसकी किसी से रंजिश नहीं थी फिर भी परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है । कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement