जींद। डीसी विनय सिंह गुरुवार को तडक़े ही गांव राजपुरा भैण में पहुंच गए। उन्होंने गांव के चारों तरफ जोहड़ों पर खुले में शौच जाने वालों को आगाह किया कि वे गांव के पूरे वातावारण को खराब कर रहे हैं। खुले में शौच जाना बीमारियों को निमंत्रण देना है। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल के साथ लगते जोहड़ पर खुले में शौच कर रहे राजा नामक व्यक्ति से बातचीत की । राजाराम ने स्वीकार किया कि वे आज के बाद वे कभी खुले में शौच नहीं जाएगें। इतना हीं नहीं वे हर रोज खुले में शौच जाने से लोगों को रोकने के लिए बनाई गई कमेटी में शामिल होकर गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम में शामिल होगें।