Advertisement
यूपी के सुल्तानपुर में सर्राफा की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती

मामले पर तुरंत संज्ञान में लेते हुए सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटनाक्रम को लेकर एसपी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक एरिया में ज्वेलर्स की दुकान है। वहां दोपहर के समय तीन-चार लड़के आए। दुकान में उस समय जो भी सामान था, वे पूरा लूटकर भाग गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित सुमित सेठ ने बताया कि पांच लोग रिवाल्वर लेकर आए थे। उन्होंने बंदूक के दम पर लूटपाट की और भाग गए। सभी हेलमेट लगाए थे और गमछा बांधे हुए थे।
पीड़ित ने बताया कि सभी बाइक से आए थे। उन्होंने दुकान से ज्वेलरी और नकद पैसे लूटे। दुकान में मौजूद दो ग्राहकों को बदमाशो ने मारा भी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


