मंडी/शिमला। जेईई मेन परीक्षा में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के की 3 छात्राएं जिसमें रावी रोहिला ने 127 अंक, रश्मि ने 107 अंक व अवनी सोलंकी ने 87 अंक लेकर सफलता हासिल की। जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएवीसीपीएस-मंडी को गौरवान्वित किया। इस हर्ष भरे मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य के.एस. गुलेरिया ने सभी शिक्षक व छात्राओं को बधाई देकर मिठाई बांटी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को सन्देश देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य को पूर्व निर्धारित कर पूरी मेहनत, लग्न के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करे तो वे निसंदेह सफलता प्राप्त कर सकते हैं इसलिए विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य पहले ही सोच लेना चाहिए ताकि वे उसे साकार रूप प्रदान कर सके।