Dausa: Mass Govardhan Puja in Rajasthan Housing Board Colony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामूहिक गोवर्धन पूजा

khaskhabar.com: रविवार, 03 नवम्बर 2024 1:34 PM (IST)
दौसा : राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामूहिक गोवर्धन पूजा
दौसा। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 1, गुप्तेश्वर रोड पर हाउसिंग बोर्ड नवयुवक मंडल द्वारा सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों ने सवा पांच फीट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा का निर्माण किया और रंग-गुलाल, फूलों से उसे सजाकर पूजा अर्चना की। गोबर से बनी इस प्रतिमा को देखने के लिए सभी में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा के उपरांत लोगों ने चूरमा, दाल-बाटी का भोग अर्पित किया और गोवर्धन महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। इस सामूहिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए और एक परिवार के रूप में मिलकर गोवर्धन पर्व का आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया। दीपक गहलोत ने बताया कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से हर गोवर्धन पर्व पर किया जा रहा है, जिसमें कॉलोनीवासी एकता और भाईचारे के साथ भाग लेते हैं। इस अवसर पर कैलाश चंद गहलोत, दीपक गहलोत, अमित गहलोत, पूर्वांश गहलोत, मुकुट बिहारी पाठक, मयंक पाठक, मौलिक पाठक, मुरारी लाल शर्मा, पवन शर्मा, लल्लू राम मीणा, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, रवि शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, दुर्गा लाल सैनी, दीपक शर्मा एडवोकेट, रत्नेश शर्मा, महेंद्र गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement