Dausa. Mahwa police revealed the robbery incident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महवा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 5:25 PM (IST)
महवा पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा
दौसा। महवा थाना पुलिस ने टीकरी मोड़ पर हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक और आरोपी तैयब हुसैन उर्फ तैयब खां उर्फ टिकलू को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना 14 अप्रैल की है, जब जितेंद्र सिंह गुर्जर (निवासी कोलरा, दिल्ली) अपने गांव आ रहे थे। रात करीब 10:50 बजे, रोतहड़िया कट पर रोडवेज बस से उतरने के बाद वह पैदल ही टीकरी मोड़ की तरफ जा रहे थे। खण्डेलवाल पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात लोगों ने उनके मुंह पर रुमाल डालकर उनसे मारपीट की और उनका मोबाइल छीन लिया। थोड़ी देर बाद, चार और लोग वहां आ गए। सभी छह आरोपियों ने जितेंद्र सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने उसके मोबाइल से अपने खातों में 2700 रुपये ट्रांसफर कर लिए और जेब में रखे 800 रुपये भी छीनकर फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। थानाधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के मुख्य सरगना भगवानसहाय उर्फ काडू (निवासी हड़िया) सहित तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तैयब हुसैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement