Dausa Lok Sabha Elections: BJP-Congress show strength, after Modi now Gehlot asks for votes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा लोकसभा चुनावः भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, मोदी के बाद अब गहलोत ने मांगे वोट

khaskhabar.com: रविवार, 14 अप्रैल 2024 00:06 AM (IST)
दौसा लोकसभा चुनावः भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, मोदी के बाद अब गहलोत ने मांगे वोट
गीजगढ़ दौसा (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस यानि दोनों ही दलों के बड़े नेता लगातार सभा और रोड़ शो करके मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। दौसा लोकसभा सीट अब दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद दौसा में अब कांग्रेस के नेताओं का दौर शुरू हो गया है। दौसा लोकसभा क्षेत्र के गीजगढ़ में शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व सिकराय के बहरावंडा में भी सीएम भजनलाल शर्मा की जनसभा हुई थी। उसी को लेकर अब माली समाज के मतदाताओं को साधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गीजगढ़ में सभा की। इसमें बड़ी संख्या में अशोक गहलोत को सुनने के लिए लोग आए।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर जमकर बरसे और कहा कि पूरे देश को भाजपा गुमराह कर रही है। चुनावी बांड और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोग आशंकित है कि फिर से चुनाव होंगे या नहीं।
गहलोत ने कहा भाजपा पार्टी ने वाशिंग मशीन लगा रखी है, भाजपा में जाने वालो को वाशिंग मशीन से साफ कर देते हैं। देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वर्तमान में दो मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद कर दिया है। लेकिन देश को खालिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement