Advertisement
दौसा जिला बुलेटिन : नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर हादसों की खबरें यहां पढ़िए

1. नीट परीक्षा की शुचिता के लिए पुलिस अलर्ट: एसपी पीयूष दीक्षित ने ली कोचिंग संचालकों की बैठक
NEET (UG) 2026 परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर एसपी पीयूष दीक्षित ने जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा हुई।
सख्त निर्देश: एसपी ने संचालकों को पाबंद किया कि वे छात्रों को अफवाहों और फर्जी परीक्षा सामग्री के बहकावे में आने से रोकें।
तत्काल सूचना की अपील: किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल या अन्य माध्यम पर पेपर लीक, सॉल्वर गैंग या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2. मंडावर में युवक की संदिग्ध मौत: शव को थाने के बाहर रख ग्रामीणों का चक्काजाम
मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौडाकी गांव में 23 वर्षीय युवक वीर बहादुर का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता पप्पू लाल मीणा ने बताया कि बेटा रात को चौक में सोया था, लेकिन सुबह उसका शव पशुओं का भूसा रखने वाले कमरे में मिला। युवक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या की आशंका से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंडावर थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। तनाव को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
3. रातभर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी 'बम', घर का सामान जलकर राख
शहर के सोमनाथ क्षेत्र स्थित प्रधान नगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एक मकान में रातभर से चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह जब घर में धुआं फैला, तो सो रहे परिजनों की नींद खुली और वे तुरंत बाहर भागे। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का कूलर और अन्य घरेलू सामान जल गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से रसोई गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा ब्लास्ट होने से बच गया।
4. जयपुर-आगरा हाईवे पर ट्रेलर में घुसी कार, हरिद्वार जा रहे 9 यात्री घायल
दौसा शहर से गुजर रहे जयपुर-आगरा हाईवे पर एक होटल के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। पाली से हरिद्वार जा रही एक टैरेक्स कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


