Dausa: Baswa police station arrested the rape accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : बसवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अगस्त 2024 4:03 PM (IST)
दौसा : बसवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
दौसा। जिले के बसवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोशन लाल गुर्जर ने पीड़िता को डराकर और धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया था। मामले की जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने अभियुक्त रोशन लाल गुर्जर की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें एचसी दशरथ सिंह, शिवचरण और धारासिंह शामिल थे। टीम ने अभियुक्त रोशन लाल पुत्र पांचूराम गुर्जर को, जो कि लीलोज का गोला का निवासी है, को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement