Daughter illuminating lamp that houses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी करती हैं घरों के चिराग को रोशन....

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 7:24 PM (IST)
बेटी करती हैं घरों के चिराग को रोशन....
जयपुर। बेटी करती हैं घरों के चिराग को रोशन.... उन्हीं को हम मार रहे...सता रहे.... नहीं.. अब नहीं... क्यों कि बेटियां हैं अनमोल .... इन पंक्तियों पर जब रास रंग मंच संस्था के नुक्कड़ नाटक दल ने सुर मिलाये तो उपस्थित युवतियों के साथ युवकों के समूह ने जमकर तालियां बजायी और ‘‘डाटर्स आर प्रीसियस’’ अभियान के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ। नाटक का निर्देशन हिमांशु झांकल ने किया है। राज्य पीसीपीएनडीटी ईकाई की ओर से संचालित ‘‘डाटर्स आर प्रीसियस’’ अभियान के तहत शुक्रवार को डब्ल्यूटीपी के आसपास दो नुक्कड नाटकों का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से बेटियों को प्राथमिकता देने की मानसिकता बदलने एवं कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अहसहयोग आंदोलन छेडऩे का संदेश दिया। साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट, मुखबिर योजना, भू्रण हत्या की शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 104 व 108 इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी। मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि ‘‘डाटर्स आर प्रीसियस’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को बेटियों को बचाने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जयपुर शहर में फरवरी तक नामचीन माल्स में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम, महाविद्यालयों में जाकर सेमीनार, प्रजेंटेशन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितायें की जा रही हैं। कलाकार स्वरूप भाई पार्टी ने गीत के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान बेटी बचाओ को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सुशिला, द्वितीय नयन कंवर व तृतीय खुश्बू राठौड़ रही। जिन्हें अतिथियां द्वारा पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंघल, महेश पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निदेशक सुरेश जाटोल, नथु परमार, प्रियंक सोलंकी, ज्योति शर्मा, रंजना खत्री, राजेश चौधरी, सुखदेव गौड़ सहित कई लोग मौजूद थे।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement